पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीआर दिलाने के नाम पर 54 लाख रुपए की ठगी

पीआर दिलाने के नाम पर 54 लाख रुपए की ठगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियामें पीआर (परमानेंट रेजीडेंसी) दिलाने के नाम पर कैथल निवासी से 54 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना शहर पुलिस को सांच निवासी सतबीर ने बताया कि उसका भतीजा सतीश आॅस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में पढ़ाई करने के लिए 2009 को गया था। कुछ समय बाद उसके जानकार गांव शाहपुर निवासी धर्मसिंह बलकार सिंह, जगतार सिंह दोनों सगे भाइयों ने मुलाकात की। तीनों ने कहा कि धर्मसिंह का बेटा यशपाल सिंह आॅस्ट्रेलिया में रहता है। वह उसके भतीजे सतीश को वहां की पीआर दिलवा देगा।

फरवरी 2009 में यशपाल भारत आया था। उस समय वह 5 लाख रुपए शिव ट्रेडिंग कंपनी की दुकान नंबर 344 अनाजमंडी करनाल से ले गया। इस दौरान उसके साथ जगतार बलकार भी थे। आरोपी ने कहा कि अन्य पैसे जल्द वह उसके पिता धर्मसिंह जगतार बलकार को दे दे। पीड़ित ने मार्च 2011 तक कुल 54 लाख चारों आरोपियों को दे दिए। पीड़ित ने बताया कि उक्त ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके 54 लाख हड़प लिए। यशपाल ने कहा था कि उसे आॅस्ट्रेलिया की पीआर मिली हुई है। वहां एक होटल खरीदेंगे जिसमें उसमें सतीश को स्पॉन्सर करके पीआर दिलवा देंगे। इसके अलावा उसे पार्टनर भी बना लेगा। इस काम में करीब 65 लाख का खर्च आएगा।

सतीश को पीआर मिलने पर पैसे वापस मांगे गए। धर्मसिंह की बहन के घर गांव टयोंठा कैथल में पंचायत हुई थी। पैसे लौटाने को एक माह का समय मांगा था। इसके बाद भी आरपोपियों ने रुपए नहीं लौटाए।

^पीड़ितकी शिकायत पर चारों नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 54 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -मोहनलाल, थाना शहर प्रभारी करनाल।

खबरें और भी हैं...