पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम विंडो पर शर्तों के बाद कम रहीं शिकायतें

सीएम विंडो पर शर्तों के बाद कम रहीं शिकायतें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंकी समस्याओं के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 दिसंबर 2014 को करनाल में सीएम विंडो शुरू की थी। जिस दौरान उन्होंने कहा था कि सीएम विंडो पर कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

विंडो पर दर्ज की गई शिकायत का समाधान जल्द किया जाएगा, लेकिन फिजूल की शिकायतें आने के कारण विंडो पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों में कुछ माह बाद फेरबदल किया गया। जिनमें कोर्ट में चल रहे मामले, आरटीआई, ट्रांसफर, विकास कार्यों जैसी डिमांड और सामान्य स्तर की मांग से संबंधित मामलों की शिकायत दर्ज करने पर पाबंदी लगा दी गई। इस प्रकार की शिकायतों पर पाबंदी लगाने के बाद स्थानीय सीएम विंडो पर शिकायतें कम हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सीएम विंडो पर 25 दिसंबर 2014 से 9 फरवरी 2016 तक कुल 8268 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से अब तक जिला उपायुक्त के पास करीब 2895 शिकायतें वापस आई हैं। जिनमें से 2076 शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों ने अपनी कार्रवाई पूरी कर उनका जवाब दे दिया है। जबकि अन्य पर कार्रवाई जारी है। उपायुक्त के पास आई 2895 शिकायतों के अलावा अन्य शिकायतें संबंधित विभागों के पास डायरेक्ट भी भेजी गई हैं।

गत वर्ष नगराधीश ने जुलाई माह में स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि विभाग की ओर से निर्देश आए हैं कि अब सीएम विंडो पर आरटीआई, ट्रांसफर, विकास कार्यों की डिमांड से संबंधित, कोर्ट में चल रहे मामलों से संबंधित, सामान्य मांग से संबंधित कोई शिकायत नहीं ली जाएगी। बैठक के बाद सीएम विंडो पर 30 जुलाई तक सबसे अधिक 36 शिकायतें दर्ज हुई और सबसे कम 7 शिकायतें दर्ज हुई थी। जबकि इससे पहले एक दिन में सीएम विंडो पर 100 से अधिक शिकायतें भी दर्ज हुई थी।

खबरें और भी हैं...