पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुर पर छेड़छाड़, पति सास पर दहेज का आरोप

ससुर पर छेड़छाड़, पति सास पर दहेज का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवाहिताने ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना अपने ससुराल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पति, सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 ओल्ड हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी निवासी महिला ने बताया कि नवंबर 2010 में उसकी शादी गांधी नगर निवासी सुनील के साथ हुई थी, जिसके कुछ समय बाद उसका पति, सास लक्ष्मी ससुर उदय प्रसाद उससे दहेज की मांग करने लगे। जबकि उसकी मां ने शादी में जरूरत के हिसाब से दान दहेज दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के समय बताया गया था कि सुनील एनडीआरआई में सरकारी नौकरी करता है, जोकि बाद में झूठ मिला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उदय प्रसाद उसके साथ छेड़छाड़ करता था। ससुरालजनों ने उसकी मां का एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया और उससे ऑनलाइन शॉपिंग करने लगे।

खबरें और भी हैं...