पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं ने किया समूह नृत्य

छात्राओं ने किया समूह नृत्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल. राजकीयमहिला महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक बसंत दरबार का आयोजन किया गया। प्राचार्या कुलविंदर कौर की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, गायन, रंगोली कढ़ाई प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन छात्राओं ने लघु नाटिका, कविता पाठ, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य स्पर्धा में संस्कृति के रंग बिखेरे। कविता पाठ में बीकॉम सेकेंड की कोमल ने पहला स्थान, दूसरे स्थान पर सुमिता, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रवीना बीकॉम सेकेंड ईयर ज्योति रानी एमकॉम रहीं। एकल नृत्य में सुभानी ने प्रथम, ज्योत्सना ने द्वितीय निशा और शिल्पा ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में बीबीए द्वितीय ग्रुप प्रथम, बीसीए प्रथम का गिद्धा और बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं का पंजाबी गिद्धा तृतीय स्थान पर रहा। लघु नाटिका में संजू, सुमन, कविता, कोमल, रवीना, योगिता, कोमल, ममता, द्वितीय, लक्ष्मी, सलोनी, राखी तृतीय स्थान पर रही। डॉ. नवीन बत्रा ने मंच संचालन किया। डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. रीटा अरोड़ा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। डॉ. ज्ञानी देवी, डॉ. वेदवती और डॉ. जितेंद्र मोर ने कविता पाठ का आयोजन करवाया।

खबरें और भी हैं...