थानों की दीवारों पर बनाई पेंटिंग पर पोस्टर लगाए तो होगी कार्रवाई
करनाल | पुलिसथानों की दीवारों पर आमजन को जागरूक करने को लेकर पेंटिंग बनाई गई हैं। इनके ऊपर पोस्टर लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी पंकज नैन ने बताया है कि अगर कोई भी दीवार पर बनी पेंटिंग पर पोस्टर या कोई इश्तहार लगाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन, थाना सिविल लाइन, महिला थाना, सदर थाना की दीवार पर बनाई गई पेंटिंग की तरह अब अन्य थानों की दीवारों पर भी पेंटिंग बनवाई जाएंगी। अधीक्षक ने बताया कि थानाें की दीवारों पर फिलहाल महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति जागरूक, ट्रैफिक नियमों के बारे में, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइकिल के प्रति जागरूकता अन्य कई प्रकार की पेंटिंग बनाई गई हैं। इन पेंटिंग का उद्देश्य आमजन का जागरूक करना है, साथ ही कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पेंटिंग और भी बनवाई जाएंगी।