करनाल| कैंटरकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप
करनाल| कैंटरकी चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने गांव काेयर निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में प्रमजीत सिंह निवासी कोयर हाल सेक्टर-13 ने बताया कि 10 फरवरी अज्ञात कैंटर सेक्टर-13 में अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारी। सरकारी अस्पताल में दौराने इलाज उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।