भास्कर न्यूज|करनाल
भास्कर न्यूज|करनाल
कुंजपुरारोड स्थित विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विवेक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य एंव आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुरुक्षेत्र विभाग प्रचारक नरेंद्र मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। स्कूली छात्रों ने इस दौरान देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मंत्री कर्णदेव कांबोज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का षड्यंत्र रचा था। इस शिक्षा पद्धति से भारतीय छात्रों की सोच आजीविका चलाने के लिए सिर्फ क्लर्क के पद तक ही सीमित रही। आज तक जो इतिहास पढ़ाया जाता रहा है उसमें सही तथ्यों को छुपाया गया। इस शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र विभाग प्रचारक नरेंद्र ने कहा कि समाज में समरसता लाने के लिए विद्यार्थियों के भारतीय मानवीय मूल्यों को सीखने की जरूरत है। जो समाज अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते उनका पतन निश्चित है।
कार्यक्रममें ये रहे उपस्थित: इसअवसर पर विभाग संघ चालक डाॅ. गोपाल कृष्ण, हिंदू शिक्षा समिति संरक्षक श्याम सुंदर गुप्त, प्रेमचंद सलूजा, केके गांधी, रामनारायण मिगलानी, दलपत कादयान, डाॅ. सीके ठाकुर, प्रेमचंद सलूजा, जिला प्रचार प्रमुख कपिल अत्रेजा, नगर प्रचारक आकाश भट्ट, सोहन सिंह राणा, एडवोकेट कविंद्र राणा, दीपक गुप्ता, नंदलाल पांचाल, प्रिंसिपल डाॅ. प्रमोद, राकेश हंस सहित काफी संख्या में अभिभावक तथा स्कूली छात्र मौजूद रहे।