नेशनल लेवल ताई-क्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में ब्रोन्ज मेडल जीते
करनाल|बाबा रामदास विद्यापीठ के दो बच्चों नैंसी, लविश ने महाराष्ट्र में स्कूल नेशनल लेवल ताई-क्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें हरियाणा के 45 और करनाल से 2 बच्चों ने जोकि बाबा राम दास से थे, उन्होंने भाग लिया। विद्यापीठ के दोनों बच्चों ने ब्रोन्ज मेडल जीतकर नाम रोशन किया। विद्यापीठ के चेयरमैन वैद्य देवेंद्र बतरा, डाॅ. मानव बतरा, मैनेजर साबिया बतरा एवं प्रिंसिपल नीनू आहूजा ने इस अवसर पर कोच मनीष कुमार ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।