पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

किसानों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन ब्लॉक करनाल की मीटिंग गांव खराजपुर में ब्लॉक प्रधान अंग्रेज सिंह लाठर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। मीटिंग में किसानों की समस्याओं पर विचार करते हुए किसानों ने कहा कि सरकारें बदलने के बाद भी किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान सरकार ने चुनाव घोषणा पत्रों में किसानों के साथ बड़े बड़े वादे किए थे कि हमारी सरकार आते ही किसानों के फसलों के लाभकारी मूल्य दिए जाएंगे। लेकिन इस वर्ष किसानों को लाभकारी मूल्य की बात तो दूर न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर अपनी फसलों को बेचने पर मजबूर कर दिया गया है। जो फसलें अच्छे दामों में बिकती थी, उनको भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर सरकारी अधिकारी एवं व्यापारियों ने मिलीभगत कर खूब लूटा। मीटिंग में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, जिला प्रधान चौ. राम सिंह, ब्लॉक प्रधान शेर सिंह, रघुनाथ कश्यप, जयप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, सुल्तान खेड़ा, समेर महमदपुर, कहर सिंह सुबरी, रामेश्वर, गुरचरण सिंह, बाबू राम, धर्मपाल, जयपाल, रणजीत सिंह, लखपत राय आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...