वंडर किड्स प्ले वे स्कूल के बच्चों ने मनाया उत्सव
करनाल . पुरानीहाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित वंडर किड्स प्ले वे स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। सभी बच्चे पीले रंग की वेशभूषा में तैयार होकर आए। बच्चों ने विद्या एवं सत्य की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की। मिट्ठी एवं अर्शनूर ने सरस्वती वंदना पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। सभी बच्चों ने मिलकर पतंगे भी उड़ाई। डायरेक्टर स्वतंत्र कुकरेजा ने कहा कि यह उत्सव सर्द ऋतु के अंत और बसंत ऋतु के आरंभ का संकेत देता है। हर ओर प्रकृति अपनी खूबसूरती बिखेरती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रियंका पंत, अदिति, दीपा, कंचन, रोजी, दीपिका, नेहा अन्य का योगदान रहा।