पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

खालसा कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल ने निसिंग स्थित माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्राफी जीती। कॉलेज की छात्राओं ने लोक नृत्य, भाषण, कविता, स्लोगन राइटिंग, रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने ट्राफी जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

कॉलेज प्राचार्य डाॅ. एसपी सिंह ने कहा कि लोकनृत्य में गगनदीप कौर ने तृतीय, हिंदी भाषण में सुमन शर्मा ने प्रथम, रंगोली में दीपिका ने तृतीय, पोस्टर मेकिंग में कोमल प्रीत ने दूसरा, पंजाबी कविता में उर्वशी ने दूसरा निबंध लेखन रजनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी डाॅ. बीर सिंह डाॅ. कृष्ण अरोड़ा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने इन उपलब्धियों का श्रेय कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. एसपी सिंह अपने प्राध्यापकों को दिया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने कॉलेज के प्राचार्य, स्टॉफ छात्राओं की सराहना की। इस मौके पर डाॅ. गुरिंद्र सिंह, प्रो. जुझार सिंह, प्रो. अनिल कुमार, लक्खा सिंह, जसवंत सिंह छात्राएं उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...