पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिव्यांग बच्चों से सभी को सीख लेने की जरूरत : बतरा

दिव्यांग बच्चों से सभी को सीख लेने की जरूरत : बतरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्तरा ने माता प्रकाश कौर वाणी एवं नि:शक्तजन कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीएलएसए के सीजेएम रवनीत भी साथ थे। बत्तरा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे सेवा और प्रतिस्पर्धा के हर क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे बच्चों से सभी को सीख लेने की जरूरत है। ये दिव्यांग बच्चे ना केवल वर्तमान बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी एक प्रतीक बनकर काम कर रहे हैं। समाज के लोगों को चाहिए कि वे इन बच्चों को अपना प्यार दुलार दें, ताकि ये अपने-2 रुचि अनुसार क्षेत्र मेंं और बेहतरीन कार्य कर सकें। उन्होंने बताया कि केन्द्र में वाणी एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों को नर्सरी से कक्षा आठ तक बोलचाल के वैज्ञानिक तरीकों से जैसे एलआई रीडिंग, स्पर्श, मुद्रा बोलने के विभिन्न प्रकार आदि तरीकों से शिक्षा दी जाती है। बत्तरा ने हर कक्षा में जाकर दिव्यांग बच्चों से बातचीत की तथा उन्हें फल भी वितरित किए। इस अवसर पर केन्द्र के प्राचार्य एवं सहायक निदेशक डीके जैन ने बताया कि कक्षा एक में दाखिला देने से पहले विद्यार्थियों को तीन साल तक की प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है। उसके बाद उन्हें शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा जारी किया हुआ कक्षा एक से आठ तक का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। इस मौके पर एडवोकेट सरिता लोदी सहित केन्द्र का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

खबरें और भी हैं...