निरक्षरों को साक्षर बनाने के तरीके बताए
करनाल|सांसद द्वारागोद लिए गांव मोहिदीनपुर में साक्षर भारत मिशन की ओर से जिला लोक समिति सर्च राज्य संसाधन केंद्र के तत्वावधान में निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला परिषद के सदस्य चंचल राणा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। कार्यशाला में नौंवी के विद्यार्थियों को वॉलंटियर टीचर की ट्रेनिंग दी गई। विद्यार्थियों को ट्रेनिंग में बताया गया कि किस प्रकार निरक्षरों को साक्षर करने के लिए उनके स्तर तक जाने के किन किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है। ट्रेनिंग में बताया कि निरक्षरों को खासकर महिलाओं को शब्द ज्ञान करवाने के लिए रोटी फूंकनी जैसे उदाहरण देकर उन्हें साक्षरता का पाठ पढ़ाया जाता है।