आरडी परेड से लौटे कैडेट का किया स्वागत
करनाल| पंडितचिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 के कैडेट महेश रावल ने गणतंत्र दिवस के समारोह की परेड में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवांवित किया। कैडेट के लौटने पर महाविद्यालय में उनका स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण भारद्वाज ने कैडेट को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. सीवी सिंह, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. राकेश यादव, डॉ. चन्द्रमोहन, डॉ. सुरेन्द्र रमन उपस्थित रहे।