ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी हैं सजग
करनाल|जिला प्रशासनस्वयंसिद्धा सोसायटी ने संयुक्त रूप से अब प्राइवेट स्कूलों में भी कार्यशालाएं आरंभ कर दी हैं। सोसायटी प्रधान डॉ. रंजना शर्मा ने बताया कि सोसायटी के अथक प्रयासों के चलते अभी तक लगभग 30 हजार बच्चे 1200 अध्यापक अध्यापिकाएं लाभांवित हो चुके हैं। डॉ. रंजना शर्मा ने बताया इस अभियान में खास बात उभर कर रही है कि आज के ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी अपने बारे में सजग हैं और सही गलत का फर्क समझाए जाने पर बहुत उत्सुकता से बात समझते हैं।
चौथे चरण की ये कार्यशालाएं डॉ. रंजना शर्मा, अंजू धवन, संतोष बक्शी, संजय सलूजा, चंदर मेहता, अंजू शर्मा, ईशा चौधरी रिचा सोबती द्वारा आयोजित की गई। आगे लगातार इन कार्यशालाओं का आयोजन सोसायटी द्वारा जारी रहेगा।।