रक्तदान शिविर 14 को
करनाल|भारतीय स्टेटबैंक कमर्शियल ब्रांच करनाल एवं करनाल केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन दिनांक 14 फरवरी को मानव सेवा संघ नजदीक बस स्टैंड में सुबह साढ़े नौ बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी शिविर के संयोजक कपिल इंसा एवं सह संयोजक सुधीर, केपी अग्रवाल, रामप्रसाद गोयल आशीष जुनेजा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्रित करेगी। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।