पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सात कन्याओं का मनाया जन्मदिन

सात कन्याओं का मनाया जन्मदिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरीहरियाणा क्रांति दल राजकीय प्राथमिक पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में समौरा में गुरुवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस माह में जन्मी 7 कन्याओं का केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तरी हरियाणा क्रांति दल की उपाध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से चुनावों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है, उसे देखने से अब लगने लगा है कि सच में महिला सशक्त हो चुकी है। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. गुरनाम सिंह ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। सरपंच सुषमा देवी ने कहा कि आज महिला किसी की मोहताज नहीं हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षिका पुनीता रानी, शम्मी मलहोत्रा, जसवंत नांदल, कृष्ण कुमार, विकास चौपड़ा, कोमल, सुमन, पंच शिव कुमार, आनंद पाल, उत्तरी हरियाणा क्रांति दल के अध्यक्ष तेजिन्द्र बिडलान, राजकुमार पांचाल, बलसिंह, महिन्द्र शर्मा, शिवम, प्रेम सिंह मैहरा, अनिल कुमार आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...