पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूठा केस दर्ज कराने गवाही देने पर कोर्ट से कार्रवाई की मांग

झूठा केस दर्ज कराने गवाही देने पर कोर्ट से कार्रवाई की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने नवंबर 2014 में में गाेंदर मां वैष्णो ईंट भट्टा कंपनी के संचालक को अपने साझेदार, मुंशी 8/10 अन्य के खिलाफ भट्टे पर तोड़फोड़ करने की झूठी शिकायत देनी महंगी पड़ गई। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच कर जेएमआईसी उपेंद्र सिंह की कोर्ट में भट्ठा संचालक प्रवीण बंसल देवेंद्र बंसल के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नवंबर 2014 में दी शिकायत में प्रवीण बंसल ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2011 में प्रवीण बंसल की ब्रास निवासी रामफल मुंशी था। जिस दौरान उनकी आपस में साझेदारी हो गई थी। इसके चलते रामफल ने कुछ दिनों बाद अपने भाई रामनाथ को भट्‌टे पर मुंशी लगवा दिया। बंसल ने शिकायत में आरोप जड़ा था कि कुछ समय बाद दोनों भाइयों ने मिलकर करीब 19 लाख की ईंटें उधार पर बेच दी और बाद में सारे पैसे स्वयं हड़प लिए। जब उसने पैसों की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी भट्ठा छोड़कर जाने को कहते रहे। बंसल ने आरोप लगाया था कि 17 अक्टूबर 2014 की देर रात रामफल, रामनाथ 8/10 लोगों ने आकर भट्ठे पर आकर तोड़फोड़ की, जिसकी मुंशी घनश्याम द्वारा फोन पर दी सूचना पाकर अपने भाई देवेंद्र बंसल के साथ मौके पर पहुंचा। जहां भी उक्त लोगों ने उन्हें पैसों की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दी लेबर भगाकर भट्‌टा बंद करवाने की बात कही। जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

नहींमिली थी कोई लोकेशन, झूठे थे आरोप

मामलेमें थाना निसिंग प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि जिस रात प्रवीण बंसल ने तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। उस रात रामफल के फोन की लाेकेशन उसके घर रामनाथ के फोन की लोकेशन 17 की रात 7:32 बजे से 18 की सुबह 8:53 तक करनाल की मिली। इतना ही नहीं तोड़फोड़ की रात प्रवीण बंसल के फोन की लोकेशन भी भट्‌टे की नहीं मिली। जबकि देवेंद्र बंसल का फोन बंद था। लोगों से पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता प्रवीण बंसल ने रामफल रामनाथ दोनों भाइयों के पैसे देने थे, जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई हैं। इसी लेन-देन से बचने के लिए उसने झूठी कहानी बनाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जेएमआईसी उपेंद्र सिंह की कोर्ट में कलंदरा पेश किया है, जिसमें प्रवीण बंसल के खिलाफ झूठी शिकायत देने देवेंद्र बंसल पर मामले में झूठी गवाही देने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...