करनाल | दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में आईपीएस डॉ. सुमन मंजरी ने शैक्षणिक सत्र 2013-14 के होनहार कैबिनेट सदस्यों को गोल्ड मेडल बैज प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
स्केटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मेधा विरमानी, तन्मय गुप्ता, ओजस्वी मान, अनुष्का मदान तथा एसएमटीसी की प्रतिस्पर्धा परीक्षा में द्वितीय स्तर पर चयन के लिए अंजनि बहल और शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों काे शुभकामनाएं देते हुए लगन रूचि से पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई-लिखाई से समाज देश की उन्नति में सहयोग करें।
कार्यक्रम के तहत बच्चों ने नृत्य नाटिका बाल मजदूरी रोको द्वारा उपस्थित जनों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन अनिल गोयल, मैनेजर आरसी गर्ग, निदेशक एससी सचदेव, प्रधानाध्यापिका आशा मलिक, जूनियर विंग इंचार्ज ऋतु ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
(करनाल. डीपीएस में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।)