पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने किया जमकर योगाभ्यास

बच्चों ने किया जमकर योगाभ्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्ला | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पतंजलि योग पीठ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर बच्चों ने शिविर के अंतिम दो दिनों में कराए गए योग का अभ्यास किया। योग शिक्षक मुनीराम ने बताया कि योग करने से पढ़ाई करते समय मन नहीं भटकता है। चित्त की वृत्तियों को रोकने उन पर नियंत्रण करने के लिए सुबह एक घंटा योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने पिछले दो दिनों में कराए गए सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति कद बढ़ाने के सभी योग बच्चों को करवाए।
बल्ला में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का हुआ समापन।
(बल्ला . शिविर में योग का अभ्यास करते बच्चे।)