पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Film Star Manisha Koirala Dera Sacha Sauda

डेरा सच्चा सौदा पहुंची अभिनेत्री मनीषा कोइराला, खिलाडिय़ों को मिले 375 हीरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा. शाह सतनाम सिंह जी महाराज का 95वां पावन अवतार दिवस शनिवार रात्रि को शाह सतनाम जी धाम में बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुजी के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में डेरा सच्चा सौदा के नाम दर्ज 15वें विश्व रिकॉर्ड का लोकार्पण किया।
इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला व उसकी मां सुषमा कोईराला को भी सम्मानित किया। भंडारे में देश विदेश से लोग भी पहुंचे। सत्संग के दौरान संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने मानवता भलाई कार्यों में प्रथम रहने वाले राज्यों के सेवादारों को मेडल व ट्राफियां भेंट की। शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के होनहार खिलाडिय़ों को हीरे जड़ित सोने चांदी के मेडल प्रदान किए।
वहीं शिक्षण संस्थानों में मानवता भलाई कार्यो में परमार्थ करने में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सिरसा के ब्लॉक लिटिल रोजिज ने प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें भी मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वेश्यावृत्ति त्यागकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वाली एक ‘शुभदेवी’ की शादी भी हुई। इसके साथ ‘नई सुबह’ मुहिम के तहत छ: विधवा युवतियों की शादियां हुई। बेटियों से वंश चलाने की मुहिम ‘कुल का क्राउन’ के तहत भी 3 शादियां हुईं। इस पावन अवसर पर 142 आदि वासी युवक- युवतियों की भी शादियां हुई।
आगे की स्लाइड्स में देखें खास तस्वीरें...
Photo- Bhagwan Bhola