पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंचल में बेटी : तीन साल बाद बिटिया घर लौटी, मां बाप का कलेजा हुआ ठंडा

आंचल में बेटी : तीन साल बाद बिटिया घर लौटी, मां-बाप का कलेजा हुआ ठंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। तीन साल बाद बिटिया परिणीति घर लौट रही है। पिता का वक्त काटे नहीं कट रहा था। वह कभी घर के अंदर, तो कभी बाहर आते थे। हर आने-जाने वाले का उन्होंने स्वागत किया। परंतु हर मिनट उनकी नजर घर के मुख्य गेट पर जाकर टिक जाती। वर्षांे बाद स्टार बेटी की एक झलक पाने को पिता के कलेजे में उमड़ रहा प्यार हिलोरे मार रहा था। मां रीना भी परिणीति को बार-बार फोन कर रही थी। मिलने-जुलने वाले भी टकटकी लगाए बैठे थे। जिसे भी पता चला, वो तुरंत चोपड़ा निवास पर पहुंच गया। परिणीति को बाहों में भरकर खूब रोई मां।
बेटी को देखकर पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिणीति चोपड़ा और आदित्य कपूर के माल रोड स्थित चोपड़ा हाउस पहुंचने पर जबरदस्त पुराने दोस्तों को देखकर परिणीति जोश में उछल पड़ी। दोस्तों ने उन्हें उनके निक नेम से पुकारा।
बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आदित्य राय कपूर पहुंचे अम्बाला, अपनों को देखकर उछल पड़ीं परिणीति...
स्टार कास्ट पहुंची घर, दोस्तों ने दिया सरप्राइज
स्टा कास्ट ने चखे पंजाबी व्यंजन : "दावत-ए-इश्क'में फिल्म की स्टार कास्ट ने पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखा। परिणीति से मिलने आए पुराने साथी और परिचितों ने उन पर जमकर प्यार न्योछावर किया। परिणीति और आिदत्य राय कपूर दिल्ली से चंडीगढ़ फिल्म की प्रोमोशन के लिए जाते हुए कुछ देर के लिए कैंट में परिणीति के घर माल रोड स्थित चोपड़ा हाउस पर रुके। दोनों सितारे लोगों से काफी घुल-मिल गए। जिसे देखकर उनके साथ आया 84 लोगों का क्रू (टीम) भी हैरान रह गया। वापस लौटते वक्त परिणीति एक बार फिर भावुक हो उठीं।