पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में हनुमान ने राम को दी सीता की चूड़ामणि

रामलीला में हनुमान ने राम को दी सीता की चूड़ामणि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीरामलीलाड्रामेटिक क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा पुराने बस अड्डे के नजदीक स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में रविवार रात्रि हनुमान की वापसी, हनुमान द्वारा राम को सीता की चूडामणि देना, रावण द्वारा विभीषण का तिरस्कार, विभीषण का राम की शरण में जाना राम द्वारा अंगद को लंका में भेजना आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के प्रधान डॉ. महेश तनेजा ने बताया कि पवन धीमान ने अंगद, मुकेश कुमार ने हनुमान, मोहन तनेजा ने राम, विनोद शर्मा ने लक्ष्मण, कृष्ण लाल वधवा ने विभीषण, आकाश ललित ने सुग्रीव, राजेंद्र गाबा ने रावण, हार्दिक गाबा ने मेघनाथ, धर्मचंद गांधी ने निकुंभ, मोंटी ने जामवंत, हर्ष गाबा ने परस्त, विकास, राहुल गौरव ने राक्षस सेना, नरेंद्र शर्मा, ईशांत, नमन शिवम ने वानर सेना में अभिनय किया। रामलीला दृश्यों के बीच-बीच में कॉमेडियन दगडू और घसीटा की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। मौके पर बृजलाल सोहल, डॉ. श्याम आहुजा, राजेश अरोड़ा, नंदलाल सोहल, अनिल पोपली, रविंद्र धीमान, अभिषेक, अमित शर्मा, हन्नी, धीरज, जाहिर खान, ओम प्रकाश आरती वाले, महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र तंवर और वीरेंद्र कालिया मौजूद थे।

दोबजे तक होती थी रामलीला : क्लबके उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कलाकार पूर्णचंद हंबीरिया बताते हैं कि हमारे जमाने में रामलीला का कुल खर्चा चार हजार रुपए तक आता था, अब महंगाई के चलते इससे कई गुना अधिक एक दिन की रामलीला में होता है।

हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका

स्थाण्वीश्वरमहादेव मंदिर मार्ग स्थित नेताजी सुभाष पार्क में रविवार रात्रि जयश्री शारदा रामलीला ड्रामेटिक क्लब द्वारा अशोक वाटिका, रावण -सीता संवाद, रावण हनुमान संवाद, अक्षय कुमार वध लंका दहन आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। धर्मपाल सैनी और सुरेंद्र सीकरी ने अतिथि के तौर पर भाग लेकर मां शारदा की आरती की। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मंच पर संजीव कौशिक ने रावण, सतीश सैनी ने सीता, चीनी भाई ने सुग्रीव त्रिजटा, शिव कुमार सैनी ने हनुमान, सचिन देव ने मेघनाथ, शिवम ने अंगद, माइचंद काला ने अक्षय कुमार, जितेंद्र भटनागर ने विभीषण, सुमित गर्ग ने राम, अजीत सैनी ने लक्ष्मण, श्रीनिवास गोयल और नमन ने बागवान का रोल किया। कार्यक्रम में मिस नैना जालंधर ने भक्ति गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। कॉमेडियन सुरेंद्र सैनी ने चुटकुले सुनाकर दर्शकों को