पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सशक्त महिला से ही बनेगा सशक्त समाज : कुसुमलता

सशक्त महिला से ही बनेगा सशक्त समाज : कुसुमलता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टरआठके महिला थाने की एसएचओ कुसुमलता ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तब तक कामयाब नहीं हो सकता जब तक लड़कियां खुद अपनी रक्षा करना सीखें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद सशक्त बनना पड़ेगा। सशक्त बनकर वे कन्या भ्रूण हत्या को तो रोक ही सकती हैं साथ ही अपनी बेटियों को पढ़ा भी सकती हैं।

वे बुधवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज के सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में महिलाओं के पुलिस की नौकरी करने को लेकर भी सवाल उठते थे, लेकिन उन्होंने इन सवालों का जवाब अपनी काबिलियत और हौसले से दिया। उन्होंने कहा की लड़कियों को जूडो-कराटे, मार्शल आर्ट जैसी तकनीकें सीखनी चाहिए। ताकि वे किसी भी हालात का मुकाबला कर सकें। कुसुमलता ने कहा कि सशक्त महिला से हमारा समाज भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी जागरूक होना पड़ेगा। जब तक महिला चाहे तब तक कोई उसपर दबाव डालकर लिंग जांच नहीं करवा सकता। इतना ही नहीं उसके गर्भ में पल रही बच्ची को भी कोई हाथ नहीं लगा सकता। कुसुमलता ने कहा कि महिलाओं को कोई भी समस्या होने पर महिला पुलिस से मदद लेनी चाहिए। ताकि उसके साथ अन्याय हो।

छात्राओं को दिया जाए

जूडो-कराटे प्रशिक्षण

नरेंद्रमोदी आर्मी के छात्र संघ के राज्य प्रधान मनिंदर नाहर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाने का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि संघ की मांग है कि स्कूल कॉलेजों में छात्राओं को जूडो-कराटे का अलग से प्रशिक्षण दिया जाए। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके सूदन, अनीता दुआ, अजय सिंह और गुरविंद्र सिंह मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज में विद्यार्थी शिक्षकों को संबोधित करतीं थाना प्रभारी कुसुमलता।

खबरें और भी हैं...