सर्राफा एसोसिएशन ने बंद रखी दुकानें 5 लाख का नुकसान
बुधवारकोसर्राफा एसोसिएशन एवं सुनार सभा के सदस्यों ने सरकार द्वारा जारी नए नियम दो लाख के सोने की खरीद, बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार बंद रख सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सदस्यों ने वित्त मंत्री के नाम सीटीएम पूजा भारती को ज्ञापन सौंपा। सर्राफा एसोसिएशन प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि बाजार के बंद रहने से कुरुक्षेत्र सर्राफा बाजार में पांच लाख रुपए तक का नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि ज्वैलरी या अन्य वस्तुओं की दो लाख रुपए से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड लागू करना अव्यवहारिक है। सर्राफा व्यवसाय में दस फीसदी कस्टम ड्यूटी के चलते स्मगलिंग चरम सीमा पर है। पैन कार्ड की अनिवार्यता से काला धन रोकने की बजाए इसमें वृद्धि होगी। वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल गर्ग, अमित कुमार, जसपाल वर्मा, सतीश अग्रवाल, अमीत कुमार, दलजीत सिंह, विशाल जिंदल ने कहा अगर दो लाख रुपए के सोने पर पैन कार्ड देना होगा तो सोना बगैर बिल के बिकेगा। जिसके चलते दो नंबर के व्यवसाय को बल मिलेगा। सदस्यों ने कहा पैन कार्ड की अनिवार्यता पांच लाख से ज्यादा की ज्वैलरी की खरीद पर होनी चाहिए।
लघु सचिवालय के बाहर मांगों के लिए रोष जताते सर्राफा एसोसिएशन के सदस्य।