पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकांकी स्पर्धा में वल्लभी ग्रुप प्रथम

एकांकी स्पर्धा में वल्लभी ग्रुप प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दयानंदमहिलामहाविद्यालय में बुधवार को कुरुक्षेत्र फंक्शनल अंग्रेजी सोसाइटी की ओर से एकांकी प्रतियोगिता कराई गई। सोसाइटी की सदस्य रीना ने प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह और निर्णायक मंडल का स्वागत किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका मंजू ढुल, सोहन लाल और रघुवीर सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने लघु नाटिकाओं में ज्वलंत समस्याओं नशे की लत, पढ़ने की कोई उम्र होना भ्रष्टाचार पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि सभी लघु नाटिकाएं किसी की नकल नहीं थी बल्कि छात्राओं ने खुद इन्हें तैयार किया था। डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि चाहे आप किसी भी क्षेत्र में जाते हों धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि लघु नाटिकाओं में दिए संदेश से हम समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। प्रतियोगिता में बीए तीसरे वर्ष की वल्लभी ग्रुप की लघु नाटिका क्रिसमस केरल ने पहला स्थान प्राप्त किया। एमए अंग्रेजी के सोनिया ग्रुप की लघु नाटिका मदर ने दूसरा और निशा ग्रुप की लघु नाटिका लिटल कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोसाइटी संयोजिका डॉ. नेहा, देवी रानी, रीना, नरेश जोशी, स्नेह प्रभा मौजूद रहे।

डीएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम एकांकी नाटक की प्रस्तुति देती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...