पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कथा में वामन अवतार का प्रसंग सुनाया

कथा में वामन अवतार का प्रसंग सुनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रणामीप्रेमसेवा मिशन द्वारा वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में लायलपुर कॉलोनी के भगत सिंह पार्क में आयोजित भागवत कथा में कथाव्यास अलंकार महाराज ने मधुर वाणी में जड़ भरत, प्रह्लाद चरित्र एवं वामन अवतरण प्रसंग सुनाया। कथाव्यास के सान्निध्य में चले षोडशोपचार पूजन में मुख्य यजमान राधेश्याम वधवा, सतीश मदान टोनी, कश्मीरी लाल वधवा, मुलखराज अनेजा, भरत वधवा परिवार ने भाग लिया।

इस मौके पर समाजसेवी रमेश सुधा ने दीप प्रज्जवलित किया। अमीरचंद, सोमनाथ कक्कड़ दीवान चंद गांधी विशिष्ट अतिथि रहे। वामन अवतार प्रसंग में अलंकार ने कहा वामन विष्णु के 5वें तथा त्रेता युग के पहले अवतार थे। इसके साथ ही यह विष्णु के पहले ऐसे अवतार थे, जो मानव शरीर में बौने ब्राह्मण के रूप में प्रकट हुए।

वामन ऋषि कश्यप तथा अदिति के पुत्र थे। वामन को 3 पैरों वाला दर्शाया गया है। त्रिविक्रम रूप में एक पैर धरती पर, दूसरा आकाश पर तथा तीसरा बलि के सिर पर भागवत कथा के अनुसार विष्णु ने इंद्र का देवलोक में पुन: अधिकार स्थापित करने के लिए यह अवतार लिया। कहा जाता है कि अपनी तपस्या और ताकत के माध्यम से बलि ने त्रिलोक पर आधिपत्य हासिल कर लिया था। वामन, एक बौने ब्राह्मण के वेश में बलि के पास गए और उनसे अपने रहने के लिए 3 कदम के बराबर भूमि देने का आग्रह किया। उनके हाथ में एक लकड़ी का छाता था। दैत्य गुरु शुक्राचार्य के बार-बार मना करने के बावजूद भी बलि ने वामन को तीन पग भूमि दान देने का वचन दे डाला। कलाकारों द्वारा राजा बलि और वामन भगवान की आकर्षक झांकी दिखाई गई। भागवत आरती में पंडित रमेश अवस्थी, पंडित दिनेश अवस्थी, निवर्तमान पार्षद कमलेश वधवा, पूर्व पार्षद सुभाष वधवा, निशा मदान, सुरेश शर्मा, गिरधारी लाल मरवाह, यशपाल वधवा, गुलशन गाबा, महेंद्र अरोड़ा, अमन खुराना, मनोहर लाल खुंगर, डॉ. स्वर्णप्रभा, पवन सिंह, अनिल जोशी, सुरेंद्र काठपाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...