चुनाव बीता सरपंच भी बन गए, पर नहीं जमा कराया खर्च का ब्यौरा
तीसरेचरणके चुनाव को हुए 16 दिन बीत चुके हैं। प्रत्याशी चुनाव तो जीत गए, लेकिन बाद पंचायती राज एक्ट के नियमों को ताक पर रख रहे हैं। नियम के मुताबिक चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में हुए खर्चे का रजिस्टर विभाग के पास जमा कराना होता है। खर्च का ब्यौरा जमा कराने पर पंचायती राज द्वारा प्रत्याशी की सदस्या रद्द करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद चौधर के चक्कर में रजिस्टर को जमा कराने का समय ही नहीं निकाल पा रहे। बता दे कि जिलेभर में पंच, सरपंच, पंचायत समिति, जिला परिषद के 2141 सदस्यों ने चुनाव जीत चौधर अपने नाम की। जिनमें से 101 प्रत्याशियों ने ही विभाग के नियमों को गंभीरता से लेते हुए खर्च का ब्यौरा जमा कराया।
रजिस्टरनहीं जमा कराया तो सदस्यता होगी रद्द : चुनावजीत चुके प्रत्याशियों के लिए ये हैरत की खबर है। जो प्रत्याशी विभाग के नियम को हल्के में ले रहे हैं। समय बीतने के बाद उन प्रत्याशियों की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी जिन्होंने विभाग के पास खर्च का ब्यौरा जमा नहीं कराया। कोर्ट की तरफ से स्पेशल हिदायतें दी गई है कि अगर कोई सदस्य जीत जाने के बाद खर्च के रजिस्टर को विभाग के पास जमा नहीं कराता तो उसकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाए।
येहै चुनाव खर्च की सीमा : खर्चेकी सीमा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निम्न प्रकार से निर्धारित की गई है। पंच पद के प्रत्याशी को चुनाव में दस हजार, 15 वार्ड तक के सरपंच पद के प्रत्याशी को तीस हजार वहीं 15 वार्ड से ज्यादा के सरपंच पद के प्रत्याशी को 50 हजार तक खर्च करने के आदेश है। पंचायत समिति के सदस्यों को एक लाख, जिला परिषद प्रत्याशी को दो लाख तक खर्च करना था।
इसदिन तक करा सकते हैं जमा : 1से 5 वार्ड तक 11 फरवरी, 6 से 10 वार्ड तक 15 फरवरी, 11 से 17 वार्ड तक 16 फरवरी
नोटिस भेज विभाग करेगा सदस्यता रद्द
चुनावपर्यवेक्षक डीएस माथुर ने बताया कि जिलेभर में पंच, सरपंच, पंचायत समिति, जिला परिषद के 2141 सदस्यों ने जीत दर्ज की। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रत्याशियों को खर्च का रजिस्टर जमा कराना है। जिनमें से केवल 101 प्रत्याशियों ने ही खर्च का रजिस्टर जमा कराया है। विभाग 16 फरवरी के बाद प्रत्याशियों को नोटिस भेजेगा। अगर उसके बाद भी प्रत्याशी खर्च के रजिस्टर को जमा नहीं कराते तो पंचायती राज एक्ट के उल्लंघन के चलते प्रत्याशियों की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।
कुरुक्षेत्र | बीडीपीओंकार्यालय में चुनावी खर्च का रजिस्टर जमा करवाते सरपंच