बिना टिकट यात्रा कर रहा युवक टीटीई को देख ट्रेन से कूदा, मौत
बिनाटिकटट्रेन में सफर कर रहा युवक टीटीई को देखकर चलती ट्रेन से कूद गया, हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त गांव सीवन कैथल वासी विक्की के तौर पर हुई है। मृतक के साथी सीवन वासी संजय ने बताया अपने दोस्त विक्की के साथ कुरुक्षेत्र आया था। कुरुक्षेत्र स्टेशन से चंडीगढ-जयपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में बिना टिकट के सवार हो गए। पुराने बस अड्डे के समीप टिकट चैकर को आता देख, विक्की ने चलती ट्रेन से बाहर कूद गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।