डेढ़ लाख बच्चों को खिलाई गई कीड़े मारने की गोली
स्वास्थ्यविभागद्वारा बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने किया। 6 से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोलियां एलबेंडाजोल खिलाई गई।
सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने कहा कि कृमि मुक्त दिवस पर सरकारी स्कूलों, निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में एक लाख 48 हजार 675 बच्चों को गोलियां खिलाई गई। जो बच्चे किसी कारणवश एलबेंडाजोल की गोली नहीं ले पाए, उन्हें 15 फरवरी को मोप अप डे के दिन ये गोली खिलाई जाएगी। पेट के कीड़ों की वजह से बच्चों में खून की कमी के कारण कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। उनके शारीरिक मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सिविल सर्जन ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में 15 फरवरी को नेत्र जांच एवं आप्रेशन शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग से पीडि़त व्यक्तियों की मशीनों से निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में टीम द्वारा आंखों के आप्रेशन किए जाएंगे। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन एनएचएम डॉ. एनपी सिंह, अर्बन हैल्थ कंसल्टेंट डॉ. नितिन, प्रधानाचार्य डॉ. बलवंत वत्स मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्त दिवस का शुभारंभ करते सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन साथ में डॉ एनपी सिंह अन्य