निट में आज होगा कांफ्लूएंस का रंगारंग आगाज
कुरुक्षेत्र| राष्ट्रीयप्रौद्योगिकी संस्थान निट में सांस्कृतिक समारोह कांफ्लूएंस का आज रंगारंग आगाज होगा। चार दिवसीय इस समारोह में संस्थान के साथ-साथ दूसरी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। समारोह में मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डॉ. देवव्रत आचार्य मुख्यातिथि होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि नृत्यांगना मौमाला नायक रहेंगी। कांफ्लूएंस के उद्घाटन से पहले डॉ. देवव्रत आचार्य संस्थान में नवनिर्मित कल्पना चावला छात्रावास का अनावरण भी करेंगे। प्रो. एसएन सचदेवा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन दिवस की शाम को ओपन एयर थिएटर में हिंदी भाषा कवियों के परिहास पर आधारित काव्यांजलि में प्रसिद्ध हास्य कवि योगेंद्र मोदगिल अन्य हास्य कवि दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चार दिवसीय इस उत्सव के समापन पर स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। निट के जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन हिंदी भाषा पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी। कत्थक नृत्यांगना मौमाला नायक का नृत्य भी भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा।