19 को कुरुक्षेत्र में होगी शिअद की प्रदेश स्तरीय बैठक : कौर
कुरुक्षेत्र| शिरोमणिअकाली दल महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा रविंदर कौर अजराना ने कहा कि पंजाब में तीसरी बार भी शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनेगी। वे महिला विंग की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 19 फरवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी जिला प्रधानों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी ने महिलाओं को मान-सम्मान देते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। रविंदर कौर अजराना ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। ताकि वे अपने वर्चस्व को और अधिक प्रबल कर सकें। उन्होंने कहा कि खंडूर साहिब में होने वाला विधानसभा का उपचुनाव पंजाब का सेमी फाइनल है, जिसमें जीत के बाद पार्टी द्वारा दोबारा सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। बैठक में पिंजौर की प्रधान बलजीत कौर, सतवंत कौर, प्रीतम कौर, प्रकाश कौर, शमिंदर कौर, गुरविंदर कौर, बलजीत कौर, सुखराज कौर, कर्मजीत कौर, निर्मल कौर, कुलदीप कौर, बलबीर कौर, राज कौर और मनदीप कौर मौजूद थी।