सरकार की नीतियों ने की प्रदेश देश में रामराज की स्थापना : धुम्मन
कुरुक्षेत्र | भारतीयजनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आमजन के लिए लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं ने साबित कर दिया है, कि अब देश में रामराज की स्थापना हो रही है। कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस पालिसी के तहत भ्रष्टाचार रोकने में काफी हद तक कामयाब रही है। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विनीत क्वात्रा, तेजेंदर गोल्डी, मानक सिंह पंच, सतनाम सिंह, प्रदीप कुंद्रा, मेहर खुराना, बिट्टू, दीपक अमित मौजूद थे।