पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें युवा : प्रो.गुप्ता

शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें युवा : प्रो.गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसलाइनमें रविवार को प्रेरणा समिति की तरफ से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में कार्यक्रम आयोजित किया। समिति के संयोजक एवं स्टार रक्तदाता अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

केयू इंस्टिच्यूट के निदेशक प्रो आरके गुप्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। जबकि विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी शीतल सिंह धारीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बीएसएनएल अधिकारी सतपाल कल्याण और राजेश वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्यताओं से अच्छी बातें तो ग्रहण करनी चाहिए लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए।

हमें शहीदों के दिखाए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि शहीद देश को स्वतंत्र कराने वाले महानायकों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। दीपक शर्मा ने एक कविता के माध्यम से शहीदों को नमन किया। अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आज के दिन सन 1931 में कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय ने भगत सिंह की फांसी को टालने के लिए एक दया याचिका लार्ड इरविन के सम्मुख पेश की थी।

इस अवसर पर सूबेदार रविंद्र कौशिक, दुष्यंत बख्शी, दीपक शर्मा, राहुल कल्याण, सुषमा रानी, प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा, अक्षय, युवा क्लब सेवा समिति के पदाधिकारी अनिल सैनी, रवि सैनी, सुभाष, अनिल, प्रमोद, बलदेव और हरदीप ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बुराइयों के विरुद्ध लिया संकल्प

कार्यक्रमके अंत में सभी ने प्रदूषण रहित भारत का निर्माण करने, नशे को जड़ से मिटाने और बेटियों को पढ़ाने का संकल्प लिया। संकल्प लिया कि वे अपनी अपनी बेटियों को संपत्ति में भी बराबर का हक देंगे।

खबरें और भी हैं...