कॉन्फलुएंस में प्रतिभागियों ने जमाया रंग
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट कुरुक्षेत्र में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव कॉन्फलुएंस के चौथे दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
हिंदी समिति की ओर से आयोजित चक्रव्यूह प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों योगेश, कुश हिमांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शब्द व्यूह में शाश्वत, आपकी संसद में बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र अक्षय हितेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मस्ती की पाठशाला में शिवम और रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में दूसरे वर्ष के छात्र आदिल छात्रा पूर्णिमा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में संस्थान की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा पूर्णिमा, एकल नृत्य में वर्षा मुरलीधरन और जीएमएन के छात्र हसनप्रीत, युग्ल गायन में रिमषा निखिल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़-नाटक के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में फ्रीक्स की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। ओपन एयर थिएटर में आयोजित कोरियोग्राफी लिबास प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कोरियोग्राफी में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। लिबास प्रतियोगिता में संस्थान की बौगमओर टीम पहले स्थान पर रही। छात्र क्लबों के अध्यक्ष प्रो. एसएन सचदेवा ने बताया कि कॉन्फलुएंस के अंतिम दिन ओपन एयर थिएटर में स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गायक एवं गिटार वादक निखिल डिसूजा लोकल ट्रेन बैंड दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।