अब लोगों से सुझाव लेकर पुलिस सुरक्षा होगी पुख्ता
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र-लाडवा
अबशहरवासीपुलिस को बेहतर के लिए अपने सुझाव बिना थाने में जाए भी दे पाएंगे। इतना ही नहीं लोग अपनी शिकायत भी लिखकर पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। इसके लिए लाडवा शहर में पांच जगहों पर शिकायत एवं सुझाव पेटियां लगाई गई हैं। इन शिकायत सुझाव पेटियों में शहर से जुड़ी किसी भी समस्या को लिखकर डाला जा सकता है। इतना ही नहीं पुलिस थाने में जो लोग शिकायत नहीं दे पाते वे भी इन शिकायत सुझाव पेटियों में शिकायत डाल सकते हैं। इन पेटियों से निकली शिकायतों सुझावों पर पुलिस नियमित रूप से कार्रवाई करेगी। अगर लाडवा में यह योजना सफल रही तो पूरे जिले मेें इसे लागू किया जाएगा।
नियमितरूप से खुलेंगी पेटियां : लाडवाथाने के एसएचओ कमलदीप राणा ने कहा कि इन पेटियों से जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई लोग थाने में आकर पुलिस के सामने कोई भी सुझाव शिकायत करने से डरते हैं। इसलिए जनता अपना कोई भी सुझाव या शिकायत इस पेटी में डालकर थाने तक भिजवा सकती है। राणा ने कहा कि महिलाएं लड़कियां भी इस शिकायत एवं सुझाव पेटी में अपनी शिकायत या सुझाव डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि कर्ई बार स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ लड़के छेड़खानी करते हैं। जिसके बारे में छात्राएं अपने घर में नहीं बताती और थाने में भी नहीं जाती। ऐसी सभी छात्राएं भी अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं। जिनपर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
पांच स्थानों पर लगी पेटी
ओक्टाएक्टिव क्लब के अमित सिंघल ने बताया कि फिलहाल शहर के पांच स्थानों पर इन सुझाव शिकायत पेटियों को लगाया गया है। जिसमें ठाकुरी देवी स्कूल, संजय गांधी स्कूल, मेन बाजार, रामकुंडी चौक और अनाजमंडी गेट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगर शहर में और पेटियां लगवाने की जरूरत पड़ी तो और भी पेटियां क्लब की ओर से लगवाई जाएंगी। ताकि पूरे शहर से सुझाव शिकायतें जुटाई जा सकें।
सुरक्षाव्यवस्था होगी बेहतर
हुडाशॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि कई लोग थाने में जाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर शहर में स्थान निर्धारित कर शिकायत सुझाव पेटियां रखी जाएं तो इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सुभाष गोयल ने कहा कि पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। इसे पूरे जिले में लागू किया जाना चाहिए।
पुलिस को मिलेगी मदद
नईउड़ान संस्था के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि लोग अक्सर अपने आसपास गलत होता देखते हैं लेकिन थाने में जाने के चक्कर से बचने के लिए चुप रहते हैं। अगर शहर में ही शिकायत सुझाव डालने के लिए बॉक्स लगाए जाएं तो इससे पुलिस का काम भी बेहद आसान हो जाएगा। उन्हें लोगों से विभिन्न जगहों की समस्याओं के बारे में जानकारी भी मिलेगी।
आंकलनकरने के बाद पूरे जिले में योजना करेंगे लागू
एसपीसिमरदीप सिंह ने कहा कि लाडवा में शुरू हुई इस योजना का पहले आंकलन किया जाएगा। अगर सभी लोगों को यह योजना अच्छी लगी और इसके सार्थक परिणाम सामने आए तो पूरे जिले में यकीनन इस योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सुझावों का पुलिस को हमेशा इंतजार रहता है। इसलिए इस तरह की योजना को शुरू करना बेहतर प्रयास है।
लाडवा बाजार चौंक में लाडवा थाना प्रभारी शिकायत पेटी का शुभारंभ करते हुए।