- Hindi News
- National
- 100 मीटर दौड़ में डेविड प्रथम, स्लो साइक्लिंंग में रिदम और नींबू चम्मच दौड़ में दीपिका पहले स्थान
100 मीटर दौड़ में डेविड प्रथम, स्लो साइक्लिंंग में रिदम और नींबू चम्मच दौड़ में दीपिका पहले स्थान
नवयुगसीनियरसेकेंडरी स्कूल मोहन नगर में रविवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य बीडी गाबा ने किया।
छठी से आठवीं के वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डेविड, स्लो साइकलिंग में रिदम और नींबू चम्मच दौड़ में दीपिका पहले स्थान पर रही। दूसरे वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विकास, बाधा दौड़ में राहुल और थ्री लेग रेस में मीनाक्षी मोनिका पहले स्थानों पर रही।
400 मीटर दौड़ में कर्णवीर, बाधा दौड़ में गौरव और मटकी दौड़ कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 11वीं 12 वीं के विद्यार्थियों के बीच वालीबाल का रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें 11वीं के छात्रों ने अपने कप्तान धीरज के नेतृत्व में 12वीं के विद्यार्थियों को 15-7 से हरा दिया। अध्यापिकाओं की 200 मीटर दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
जिसमें अध्यापिका मीनू ने पहला, रीना ने दूसरा और सुदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी खेलों में पहले, दूसरे तीसरे स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को प्राचार्य बीडी गाबा, उप प्राचार्या रमा गौतम और विकास ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सरिता, मीनाक्षी, स्नेह लता और मीनू मौजूद थी।