झूलेलाल मंदिर में भंडारा सत्संग आयोजित
कुरुक्षेत्र | गोशालाबाजार स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में रविवार को मासिक भंडारा एवं सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहावलपुर सभा के प्रधान रमेश मुखी ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मंदिर के व्यवस्थापक रामलाल ठाकुर ने मुखी को स्मृति चिह्न प्रदान किया। रामलाल ठाकुर ने बताया कि संत झूलेलाल वरुण देव का अवतार कहा जाता है, यही जल देवता हैं। मंदिर में लगभग 289 वर्ष पुरानी पवित्र ज्योत जोकि पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ से विभाजन के दौरान लाई गई थी, लगातार प्रज्ज्वलित है। प्रवचन में कहा गया कि व्यक्ति को धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ समाज सेवा भी करनी चाहिए। नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करें। महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन में मधुर भजन सुनाए। इसके बाद भंडारा में श्रद्धालुओं ने सेवा करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महेंद्र ठाकुर, जीवन राम गर्ग, सुमित ग्रोवर, सुरेश कुमार, अमित ग्रोवर, ललित शर्मा, आकाश ठाकुर, नीरज सचदेवा, प्रांशु मुटरेजा, सतीश धीमान, शीला गल्हौत्रा, शशि वर्मा, सीमा, बबीता, सरला सहगल, कमलेश ग्रोवर, अंजू धवन, पूनम, महक मौजूद रही।