कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल
कुरुक्षेत्र-कैथलरोडपर गांव पिंडारसी बस अड्डे के नजदीक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। गांव रायसन करनाल वासी राज कुमार ने बताया कि एक कार चालक ने पिंडारसी बस अड्डे के नजदीक लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए उसके रिश्तेदार मदनलाल को टक्कर मार दी। इसमें मदनलाल गंभीर तौर पर घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।