पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झाड़फूंक करने पहुंचे तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

झाड़फूंक करने पहुंचे तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमैसीमाजरामें करनाल वासी तांत्रिक द्वारा एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उक्त तांत्रिक महिला के घर झाडफूंक करने आया था। इस दौरान महिला को बेसुध कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पहले तो महिला लोकलाज के चलते चुप रही। अब हिम्मत कर उसने पुलिस को सूचित किया। जिला महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक तौर पर परेशान थी। कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी बीच एक परिचित ने बताया कि करनाल जिला वासी जीत नामक तांत्रिक उसकी परेशानी दूर कर सकता है। जिस पर परिवार वालों ने उससे संपर्क साधा। जीत ने उनसे कहा कि उनके परिवार पर ऊपरी छाया है। हवनयज्ञ कर वह घर में सुख शांति लाएगा। कुछ दिन पहले जीत उनके घर हवन करने पहुंचा। कमरे में उसे अकेले ही रखा। इसी दौरान जैसे ही हवन से धुंआ उठा, वह बेसुध हो गई। आरोप लगाया कि उसके बेसुध होने के बाद जीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसे पता चला। लेकिन तब तक तांत्रिक जा चुका था। पहले तो वह और उसका परिवार लोकलाज के चलते चुप रहा। लेकिन अब उसने पुलिस को सूचित किया। महिला थाना प्रभारी कुसुमलता का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...