पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाई साल बाद पकड़ी ब्लैकमेल करने वाली महिला

ढाई साल बाद पकड़ी ब्लैकमेल करने वाली महिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसनेढाई साल से फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त महिला पर अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को ब्लैकमेल करने का आरोप है।

आरोप है कि महिला उसका गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाता, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल करते थे। आरोपी महिला के खिलाफ सिटी थाना थानेसर में 18 नवंबर 2013 को कई धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज हुआ था। उक्त गिरोह की सदस्य अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को पहले अपने जाल में फंसाती थी। फिर मामला सार्वजनिक करने का डर दिखाकर उनसे पैसे एंठते थे। मामले के अन्य आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन उक्त महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर थी। कोर्ट ने भी उसे 18 जनवरी 2016 को भगोड़ा घोषित किया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने महिला पुलिस टीम की सहायता से छानबीन के बाद 30 महीने से फरार मनजीत कौर उर्फ गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...