कुरुक्षेत्र । इससे भाजपा शासन की नींव भी डगमगाएगी। रैली के बाद भाजपा सरकार को किसान आंदोलन के आगे झुक कर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना पड़ेगा। वे रविवार को गांव सुनहेडी में किसान पंचायत बोल रहे थे। अध्यक्षता ग्रामीण इकाई प्रधान कर्ण सिंह सुनहेड़ी ने की।
प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, जिलाध्यक्ष जयपाल नैन, किसान नेता रामदिया फतुहपुर, संजीव आलमपुर ने संबोधित किया। रतनमान ने कहा कि भाकियू के तत्वाधान में 18 फरवरी को किसानों की लंबित मांगो को लेकर प्रस्तावित ललकार रैली में उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाकियू नेता गांव गांव में दौरे करके किसानों को ललकार रैली के लिए न्यौता दे रहे हैं। रैली की अगुवाई भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे। इस अवसर पर कृष्णलाल, रिशी, रामपाल, कर्म सिंह, मेवा सिंह, मामूराम, रामकरण, नाभ सिंह आलमपुर, सुमित सलारपुर, अशोक कुमार मौजूद थे।