पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूजा की खंडित सामग्री को जल में प्रवाह नहीं करना चाहिए : अलंकार

पूजा की खंडित सामग्री को जल में प्रवाह नहीं करना चाहिए : अलंकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रणामीप्रेमसेवा मिशन द्वारा लायलपुर काॅलोनी के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा को रविवार को हवन यज्ञ के साथ विश्राम दिया गया।

कथाव्यास अलंकार महाराज ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाते हुए श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया कि वे जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण को दूर करेंगे। उन्होंने कहा पूजा की खंडित सामग्री को जल में प्रवाह करें। जल जीवन का आधार है। कार्यक्रम में दर्शन साधु समाज हरियाणा के कार्यालय सचिव महंत अरविंद दास, ठाकुरद्वारा रतनदक्ष महंत रामअवतार दास, महंत तरणदास, महंत ईश्वर दास, कमलपाल बावा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर , विजय अत्री ने कथा का दीप प्रज्जवलित किया। मंडल सदस्य राधेश्याम वधवा एडवोकेट, पूर्व पार्षद सतीश मदान टोनी, मुलखराज अनेजा, सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट एवं कश्मीरी लाल वधवा ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिंह प्रदान किया। इस दौरान कलाकारों ने श्रीकृष्ण-सुदामा की मनोहारी झांकी। अलंकार ने कहा पूजा-पाठ के साथ-साथ अपना स्वदेशी धर्म भी निभाएं। कथा सुनकर भी यदि मानव अपने व्यवहार में सुधार ला पाए, तो कथा सुनना व्यर्थ है। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद कमलेश वधवा, मोहन नगर, रमेश अवस्थी, दिनेश अवस्थी, गोविंद वैद्य, सेक्टर 13 निवर्तमान पार्षद नीरू वधवा, पूर्व पार्षद सुभाष वधवा, निशा मदान, पवन वधवा, दीवानचंद गांधी, संजीव गांधी, मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र | मोहननगर स्थित श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथावाचक अलंकार

खबरें और भी हैं...