पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन धारी श्रीकृष्ण प्रसंग

भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन धारी श्रीकृष्ण प्रसंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | प्रणामीप्रेम सेवा मिशन द्वारा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में लायलपुर कालोनी के भगत सिंह पार्क में आयोजित भागवत कथा में कथाव्यास अलंकार महाराज ने श्री कृष्ण का बाल चरित्र, गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वहीं अद्वैत स्वरूप आश्रम नगली वाली कुटिया से महात्मा दिव्यानंद महाराज, सेक्टर 13 से निवर्तमान पार्षद नीरू वधवा एवं पवन वधवा विशिष्ट अतिथि रहे। इससे पूर्व सुबह मुख्य यजमान पूर्व पार्षद सतीश मदान टोनी एवं निशा मदान ने सर्वदेव पूजन में भाग लिया। कथा आयोजन मंडल सदस्य राधेश्याम वधवा एडवोकेट, कश्मीरी लाल वधवा, सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट , मुलखराज अनेजा ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट किए। अलंकार महाराज ने कहा कि द्वापर युग में मथुरा नगरी दूध की बहुत बड़ी मंडी हुआ करती थी। कथा स्थल पर ठाकुर जी को 56 भोग प्रसाद लगाए गए। भजन गायक सीता राम कश्यप द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठें। कलाकारों द्वारा गोवर्धन धारी श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी दिखाई गई भागवत आरती में निवर्तमान पार्षद कमलेश वधवा, पूर्व पार्षद सुभाष वधवा, दीवानचंद गांधी, प्रेम चावला, देवशरण, सुरेश शर्मा, गिरधारी लाल मरवाह, भरत वधवा, दिनेश अनेजा, मनोहर लाल खुंगर, पवन सिंह, सुरेंद्र काठपाल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...