जयराम कॉलेज में एनएसएस शिविर संपन्न
कुरुक्षेत्र | सेठनवरंग राय लोहिया जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। जिसमें मुख्यातिथि जयराम शिक्षण संस्थान लोहार माजरा के निदेशक एसएन गुप्ता थे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. शीला बठला ने स्वयंसेविकाओं के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोजिनी ने सात दिन किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं स्वयंसेविकाओं ने अपने अनुभव भी सांझा किए। एसएन गुप्ता ने कहा कि सभी स्वयंसेवकों को समाज हित में काम करने के लिए खुद को हमेशा तैयार रखना चाहिए।