पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्रोणाचार्य स्टेडियम में मनाया बसंत मैराथन में दौड़े 250 विद्यार्थी

द्रोणाचार्य स्टेडियम में मनाया बसंत मैराथन में दौड़े 250 विद्यार्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाओलिंपिकसंघ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से द्रोणाचार्य स्टेडियम में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मैराथन आयोजित की गई। मैराथन को सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर युवा पीढ़ी को समाज के विकास में अपना योगदान देने की शपथ लेनी चाहिए। युवा पीढ़ी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। मैराथन में विभिन्न स्कूलों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ प्रशिक्षक यशबीर सिंह ने बताया कि यह मैराथन दौड़ शहीद उधम सिंह चौक से होते हुए जिंदल पार्क सेक्टर तीन से होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस मौके पर प्रशिक्षक मनोज कुमार, सुदेश कुमार, पंकज कुमार, गुरविंद्र सिंह और सतपाल सिंह मौजूद थे।

मैराथन को रवाना करते मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सिंह अन्य।

खबरें और भी हैं...