बेखौफ चोर, दिनदहाड़े केयू कैंपस के मकानों से हजारों का सामान चोरी
शहरमेंचोर बेखौफ हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं, कि रात की बजाए दिन में ही बेधड़क होकर मकान मालिक के सामने ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल रहे हैं, लेकिन पुलिस बेबस नजर रही है।
शुक्रवार को दिन दहाड़े चोरों ने केयू कैंपस स्थित दो मकानों से गहनों सहित हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया, लेकिन इसकी भनक तो केयू सुरक्षा तंत्र को लगी और ही पुलिस को। गनीमत रही कि चोर अलमारी का अंदर वाला लॉकर नहीं तोड़ सके। इसमें करीब पांच लाख रुपए कीमत के गहने नकदी रखी थी।
बाजारमें गई थी सामान लेने : केयूकैंपस के मकान नंबर बीटीएच-13 में रहने वाली बॉटनी विभाग की लेक्चरर डॉ. वनीता ने बताया कि वह हर रोज की तरह मकान को लॉक कर बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। करीब एक बजे वापस आई तो मकान का ताला टूटा हुआ था। वहीं कमरे में बिखरा सामान खुली अलमारी देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर जांच करने पर अलमारी के पहले लॉकर में रखी चांदी की दो पाजेब, बच्चे के कंगन सहित करीब हजारों का सामान गायब था। वहीं साथ लगते बीटीएच-14 को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर मकान मालिक के सामने ही सामान चोरी कर सुरक्षित निकल गया। डॉ. रणधीर कुमार ने बताया कि वे घर से कुछ दूरी पर खड़े थे और उनके पास से एक युवक माइक्रोवेव लेकर गुजरा, जिसपर उन्हें भी शक नहीं हुआ। जब वे घर पर पहुंचे तो देखा कि माइक्रोवेव गायब था, इसपर उन्हें पता चला कि चोर तो उसके पास से ही गुजरा था।
वहीं चोरों ने गांव खेड़ी मारकंडा स्थित एक मकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। राम सिंह ने बताया कि वे परिवार सहित कहीं गए हुए थे। मौका पाकर चोरों ने सामान चोरी कर लिया।
दो दिन पहले सात लाख ले उड़े थे बदमाश
गौरतलबहै कि दो दिन पहले बुधवार को दिन दहाड़े चोरों ने एक कार स्कूटर की डिग्गी से सात लाख रुपए की नगदी उड़ा दी थी। पुलिस इस मामले में भी अभी तक भी चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं शुक्रवार को केयू कैंपस में भी दिन दहाड़े दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं। थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा मामले में जांच जारी है। अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
कुरुक्षेत्र. केयू कैंपस में एक साथ दो घरों में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता मकान मालिक।