बर्फानी सेवा मंडल ने खोला जिला कार्यालय
कुरुक्षेत्र | नईअनाज मंडी के सामने बर्फानी सेवा मंडल के जिला कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। सुरेश कुमार ने बताया कि बर्फानी सेवा मंडल की ओर से दो जुलाई से 18 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन, चाय, रहने की व्यवस्था और गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।