पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी ने थर्ड गेट पर फूंका वामपंथियों का पुतला

एबीवीपी ने थर्ड गेट पर फूंका वामपंथियों का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंगठनअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को थर्ड गेट पर वामपंथी का पुतला फूंका। इस दौरान सदस्यों ने वंदे मातरम के नारे भी लगाए। वहीं सदस्यों ने वामपंथी भारत छोड़ो के नारे भी लगाए।

एबीवीपी के संगठन मंत्री कुलदीप पूनिया ने कहा कि वामपंथी दलों अफजल की तीसरी बरसी पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित की। इतना ही नहीं अफजल को शहीद का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अफजल को शहीद का दर्जा देने की मांग करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कलसाना ने कहा कि सरकार को इस तरह के राष्ट्र विरोधी संगठनों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएनयू दिल्ली में सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने वालों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति आतंकवादियों का समर्थन ना कर सके। पुतला फूंकने वालों में जिला संयोजक गौरव सैनी, प्रवीण गर्ग, सुमित राणा, श्याम रावत, हिमांशु ठाकुर, संयम, सौरभ, विजय, पुलकित, अमित दुबे, सक्षम, तेजेंद्र शर्मा और मनदीप शामिल थे।

खबरें और भी हैं...