लावारिस बच्चे को सौंपा सीडब्ल्यूसी को
कुरुक्षेत्र | मुस्कानअभियान के तहत पुलिस को सर्च अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 11 वर्षीय बच्चा लावारिस घूमता मिला। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश एएसआई नरेश कुमार की टीम मुस्कान अभियान के तहत सर्च अभियान पर थी। इस दौरान टीम को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 11 वर्षीय बच्चा लावारिस घूमता मिला। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अमन बताया। पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले किया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसके पिता का नाम मोहम्मद आरिफ है और वे नालारोड गुलाब मस्जिद कानपुर यूपी के रहने वाले हैं। काउंसिलिंग के दौरान बच्चे ने बताया कि वह कानपुर से आपने दोस्त के साथ रेल में सवार हुआ था। लेकिन रास्ते में उसका दोस्त भी उससे बिछुड़ गया और वह कुरुक्षेत्र स्टेशन पर उतर गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चे के संबंध में जानकारी होने वाला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से संपर्क कर सकता है।